ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा तनाव

दुबई, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को ऑनलाइन माध्यम से एक बार फिर धमकी देते हुए लिखा, देखिए, इन सनकी लोगों के साथ अब क्या होता है।

ट्रंप ने शुक्रवार को अपनी ट्रुथ सोशल वेबसाइट पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायुसेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन एवं बाकी हर चीज को नष्ट किया जा रहा है और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें… मोजतबा खामेनेई को बख्शा नहीं जाएगा : नेतन्याहू

अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, वे 47 साल से दुनिया भर में निर्देष लोगों को मारते रहे हैं और अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में मैं उन्हें मार रहा हूँ। उन्होंने कहा, ऐसा करना मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button