तुर्की वाणिज्य दूतावास ने दी इफ्तार की दावत

Ad

हैदराबाद, रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर हैदराबाद में भाईचारे और आपसी सौहार्द का एक खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला, जब विभिन्न देशों के राजनयिकों, गणमान्य अतिथियों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने एक साथ इफ्तार की दावत में शिरकत की।

हैदराबाद स्थित तुर्की वाणिज्य दूतावास द्वारा इफ्तार की दावत दी गयी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर तुर्की के वाणिज्य दूत ओरहान यलमान ओकान पत्नी के साथ उपस्थित थे। उन्होंने मेहमानों का स्वागत किया।

यह भी पढ़े : फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन का वार्षिक सत्र आयोजित

इफ्तार की दावत में कज़ाकिस्तान के महावाणिज्य दूत डॉ. नवाब मीर नासिर अली खान पत्नी सहित, पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पल्लम राजू, तेलंगाना के पूर्व पुलिस महानिदेशक अंजनी कुमार, तेलंगाना सरकार के उद्योग, वाणिज्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन, व्यवसायी मुस्तफा आलम खान, होटल व्यवसायी शाहबाज़ खान उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button