बाघ के दांतों की तस्करी करने के मामले में दो गिरफ्तार

हैदराबाद। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हैदराबाद जोनल इकाई ने नामपल्ली क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वन्यजीव तस्करों को पकड़ा है। डीआरआई ने इनके कब्जे से बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस) के सात नाखून और तीन कैनाइन दांत जब्त किए हैं।

डीआरआई अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों तस्करों को रोका और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों में से एक ने अपने बैकपैक से एक पारदर्शी ज़िप-लॉक पाउच निकाला। जांच करने पर उसमें बाघ के सात नाखून और तीन कैनाइन दांत पाए गए।

वन्यजीव तस्करी पर कड़ा प्रहार, डीआरआई ने बाघ के अंगों के साथ दो को दबोचा

अधिकारियों के अनुसार, बरामद किए गए सभी अंग बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस) के प्रतीत होते हैं, जो वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में सूचीबद्ध एक संरक्षित प्रजाति है। इस अधिनियम के तहत बाघ के किसी भी अंग का रखना या उसका व्यापार करना दंडनीय अपराध है।

डीआरआई ने दोनों तस्करों को बरामद वन्यजीव अंगों, पैकिंग सामग्री, बैकपैक और उनके द्वारा उपयोग किए गए मोबाइल फोन सहित तेलंगाना राज्य के वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। अब इस मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेराष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमित शाह का संदेश: लड़कियां हैं ताकत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button