कॉइनडीसीएक्स के दो सह-संस्थापक 71.6 लाख की धोखाधड़ी में गिरफ्तार

ठाणे (महाराष्ट्र), ठाणे पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी विनिमय मंच ‘कॉइनडीसीएक्स’ के दो सह-संस्थापकों को 71.6 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई 16 मार्च को ठाणे के मुंब्रा थाने में कॉइनडीसीएक्स के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता, नीरज खंडेलवाल और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी के आरोपों में दर्ज प्राथमिकी के बाद की गई है।

मामले के शिकायतकर्ता 42 वर्षीय बीमा सलाहकार ने आरोप लगाया है कि अगस्त 2025 से इस वर्ष मार्च के बीच उन्हें क्रिप्टोकरेंसी मंच से कथित तौर पर जुड़ी एक कंपनी में निवेश करने पर उच्च मुनाफे के झांसे में लाकर 71.6 लाख रुपये का चूना लगाया गया।

यह भी पढ़े : कोच्चि में मलयालम अभिनेत्री से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे ने बताया कि मुंब्रा पुलिस की एक टीम ने शनिवार को बेंगलुरु से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें बाद में ठाणे लाया गया और रविवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘इस निवेश योजना से जुड़े और भी पीड़ितों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button