श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर में 2 दिवसीय भक्ति महोत्सव आरंभ

हैदराबाद, चैतन्यपुरी स्थित श्री अचलगच्छ जैन संघ संचालित श्री वासुपूज्य स्वामी मंदिर जिनालय की 33वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 2 दिवसीय भक्ति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। संघ के ट्रस्टी केशवजीभाई छेड़ा ने बताया कि साध्वी चारुदर्शनाश्रीजी म.सा. एवं साध्वी कैवल्यदर्शनाश्रीजी म.सा. की निश्रा तथा कच्छी समाज के चैतन्यरत्न नरेन्द्रभाई राम नंदु, कच्छ वांढ (गजपुरी) की प्रेरणा से वासुपूज्य स्वामी भगवान को विराजमान होकर 33 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

संघ के नरेश मोमाया ने बताया कि मंदिर के 33वें वर्षगांठ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री 18 अभिषेक महापूजन हुआ। तत्पश्चात स्वामीवात्सल्य का आयोजन लाभार्थी सोनबाई माणेक घेलाभाई लोडाया परिवार, वारापधर कच्छ की ओर से किया गया। शनिवार, 21 फरवरी को सुबह 9.15 बजे से श्री सत्तरभेदी पूजा एवं ध्वाजारोहण का आयोजन होगा। मंदिर की 34वीं ध्वजारोहण विधि (पूजा के दरम्यान वार्षिक चढ़ावे बुलाए जाएँगे)। दोपहर 12 बजे से स्वामीवात्सल्य का आयोजन लाभार्थी सद् गृहस्थ परिवार की ओर से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… अन्याय के खिलाफ थे शिवाजी : गहिनीनाथ

मुंबई, हैदराबाद और सोलापुर के परिवार विशेष योगदान देंगे

निखिल कीर्ति कुमार मोमाया ने बताया कि मुख्य श्री वासुपूज्य स्वामी ध्वजा झवेरबेन राम नंदु (मुंबई) और चंपाबाई नरसी वेलजी मोमाया (हैदराबाद), श्री मुनिसुव्रत स्वामी भगवान की ध्वजा वेजबाई खीमजी विकमसी (सोलापुर), श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की ध्वजा विशन टोकरसी नागड़ा (मुंबई), श्री रंग मंडप घूमट की ध्वजा शिव वालजी गाला (मुंबई), श्री उतर बाजू चोकीयार की ध्वजा हंसकुमार रायचंद आसारीआ सायला (हैदराबाद), श्री दक्षिण बाजू चोकीयार की ध्वजा भाणजीभाई राणा देढिया (मुंबई), श्री पूर्व बाजू चोकीयार की ध्वजा आशबाई भाणजी मुरजी गडा (हैदराबाद), श्री सीमंधर स्वामी की ध्वजा शांताबेन हीरजी कानजी गोसर हस्ते कुसुमबेन सुरेशचंद्र गोसर (हैदराबाद), श्री गौतमस्वामी की ध्वजा ऊषाबेन तलकसी नानजी गाला (हैदराबाद), श्री पद्मावती माताजी की ध्वजा स्व. मंगलाबेन झवेरचंद लखमशी काराणी (हैदराबाद), श्री महाकाली माताजी की ध्वजा पुष्पाबेन केशवलाल धनजी संघवी (हैदराबाद) परिवारा द्वारा चढ़ायी जाएगी।

महामहोत्सव के तहत मंदिर में भव्यातिभव्य आंगी राचायी जाएगी।ध्वाजारोहण कार्यक्रम में चैतन्यपत्न नरेन्द्रभाई रामजी नंदु, कयवन, जय-मेघ नंदु बुधु त्रिपुटी (मुंबई) मंडली के साथ विधि-विधान कराएँगे। कृष्णकांत सामाणी एन्ड पार्टी संगीत की धूम मचाएँगे। श्री अचलगच्छ संघ के ट्रस्टियों एवं सदस्यों ने सभी से कार्यक्रम में सपरिवार भाग लेने की विनती की। विज्ञप्ति में बताया गया कि अतिथि गृह में 13 रूमों का नवीनीकरण किया गया है, जिसका विधिवत उद्घाटन लाभार्थी परिवारों द्वारा किया जायेगा।

18 अभिषेक कार्यक्रम में संघ के केशवभाई छेड़ा, विजय जागीरदार, दिनेश गोसर, रिद्धीश जागीरदार, नरेश मोमाया, राहुल छेड़ा, निखिल कीर्ति मोमाया, दिलीप मोमाया, कांतिलाल मोता, राकेश मोमाया, गौतम लोडाया, रमेश सोनी (डुमरा कच्छ), नूतन छेड़ा, हीराबेन मोमाया, मधुबेन जागीरदार, वंदना मोमाया, अवनी राहुल छेड़ा, नेहल शाह, रश्मि सतरा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button