बीजेआर कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

हैदराबाद, बाबू जगजीवनराम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, नारायणगुड़ा में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘उच्च शिक्षा में नवीन नवाचार अधिगम एवं अनुसंधान की समग्रता का संवर्धन’ विषय पर प्राचार्य कैप्टन डॉक्टर एम. विजयकुमार के दिशा-निर्देश व डॉ सूर्याकुमारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संगोष्ठी का उद्घाटन प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. रेगा राजेंद्र ने उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्धन, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा समावेशी शैक्षिक वातावरण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य एम. विजय कुमार ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना समय की माँग है।

वर्ल्ड हियरिंग डे पर निःशुल्क ईएनटी व हियरिंग जांच शिविर

दो दिनों तक आयोजित विभिन्न तकनीकी सत्रों में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विशेषज्ञों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। सत्रों में परिणाम आधारित शिक्षा, नई शिक्षा नीति के संदर्भ में शिक्षण एवं अनुसंधान, डिजिटल शिक्षण उपकरणों का प्रभावी उपयोग, अकादमिक प्रशासन में गुणवत्ता मानक तथा सामाजिक समावेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विशेष आमंत्रित वक्ताओं ने उच्च शिक्षा में अनुसंधान की गुणवत्ता, बहुविषयक दृष्टिकोण, कौशल विकास तथा छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर विचार साझा किए। प्रतिभागियों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। समापन सत्र में प्रो. पैट्रिक ने संगोष्ठी की अनुशंसाओं को प्रस्तुत करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में नवाचार, अनुसंधान संस्कृति, डिजिटल सशक्तिकरण तथा समावेशी नीतियों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता है। प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

प्राचार्य ने अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी उच्च शिक्षा में अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई। अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. रापोल श्रीनिवास, डॉ. सी. राजेश्वर डॉ. मनोज कुमार, डॉ. कलवल श्रीनिवास, प्रोफेसर राजशेखर, डॉ. पद्माजा, श्रीनाथ पटेल, वाई. उमा, चेन्नूरू अरुणा, सी.वी.एल. नारायण, डॉ. जे. गंगाधर, डॉ. गड्डुम आदमु, प्रो. गोविंद विठ्ठलराव देशमुख, प्रो. भिक्षपति एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button