मेडारम सम्मक्का सारक्का जातरा के दो दिन घोषित हो सार्वजनिक अवकाश

हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सरकार से राज्य में भव्य रूप से मनाए जाने वाली मेडारम सम्मक्का सारक्का महाजातरा के दिन आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की माँग की। विहिप धर्माचार्य संपर्क प्रमुख पगुडाकुला बालस्वामी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी गिरीजन समक्का सारक्का जातरा राज्य में हर दो वर्ष में एक बार भव्यता से मनाई जाती है।

30 व 31 जनवरी के जिन दो दिनों को गद्दी पर देवियाँ विराजमान होतीं

इसमें देश-विदेश से लाखों भक्त परिवार के साथ माता के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में प्रसिद्ध जातरा को सही रूप से मान्यता नहीं दिया जाना शोचनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेडारम में ही कैबिनेट की बैठक की, लेकिन जातरा जिस क्षेत्र में मनाई जाती हैI

केवल उसी क्षेत्र में अवकाश घोषित करके सरकार ने गिरीजनों के आत्मगौरव को ठेस पहुँचाई है। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि सम्मक्का सारक्का मेडारम जातरा की कुम्भ मेला से तुलना कर रही राज्य सरकार यदि जातरा की महत्ता से विश्व को अवगत कराने कटिबद्ध है, तो 30 व 31 जनवरी के जिन दो दिनों को गद्दी पर देवियाँ विराजमान होतीं हैं, उन दिनों के लिए राज्यभर में अनिवार्य रूप से आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करे।

यह भी पढ़ेनामपल्ली में भीषण अग्निकांड, दो बच्चों के फँसे होने की आशंका

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button