शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स के नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव के दो दिन शेष
हैदराबाद शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में चल रहा भव्य नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। इस आकर्षक महोत्सव के केवल दो ही दिन शेष रह गए हैं, जिसके चलते ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।











यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महोत्सव के दौरान शोरूम में नवीनतम डिजाइनों का विशाल एवं एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें पारंपरिक से लेकर मॉडर्न डिजाइनों तक की शानदार रेंज ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही है। इस बार महोत्सव में लाइटवेट ज्वेलरी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। विशेष रूप से लाइटवेट नेकलेस एवं बैंगल्स की आकर्षक डिजाइनों ने ग्राहकों का मन मोह लिया और उन्हें खूब सराहा गया। ग्राहकों द्वारा इन हल्के, सुंदर और उपयोगी डिजाइनों को विशेष पसंद किया जा रहा है, जिससे शोरूम में लगातार ग्राहकों का आगमन बना हुआ है।
यह भी पढ़ें… कबूतरखाना में मनाया गया गणगौर उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
संस्थान के संचालकों ने सभी ग्राहकों एवं इष्ट मित्रों से विनम्र निवेदन किया है कि जिन्होंने अभी तक इस अनोखे कलेक्शन का अवलोकन नहीं किया है, वे अवश्य शोरूम पधारकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव ग्राहकों को विशेष कलेक्शन, आकर्षक वेरायटी और यादगार खरीददारी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। अब इसके केवल दो दिन ही शेष हैं। अवसर सीमित है और ग्राहक इस भव्य महोत्सव में भाग लेकर लाभ उठाएँ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





