मणिपुर में दो उपमुख्यमंत्रियों, दो मंत्रियों को विभाग आवंटित

इंफाल, मणिपुर के दो उपमुख्यमंत्रियों और दो मंत्रियों को बुधवार को विभाग आवंटित किये गए। एक सरकारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह को अभी कोई विशेष विभाग आवंटित नहीं किया गया है, जबकि कुकी समुदाय से संबंध रखने वाली उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन को पंचायती राज विभाग और पर्वतीय एवं आदिवासी विकास विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, एक और उपमुख्यमंत्री व नगा पीपुल्स फ्रंट के नेता एल. डिखो को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आवंटित किए गए हैं।

मंत्री गोविंददास कोंठुजाम को गृह और युवा मामले व खेल विभाग दिए गए हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता के. लोकेन सिंह को कला एवं संस्कृति और पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में विधानसभा के बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: केंद्रीय बजट आवंटनों में तेलंगाना के साथ अन्याय : भट्टी विक्रमार्का

नियम के अनुसार, 60 सदस्यीय विधानसभा वाले मणिपुर में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन खत्म होने के बाद चार फरवरी को खेमचंद के नेतृत्व वाली सरकार ने शपथ ली थी। मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था। मणिपुर में पर्वतीय जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च के बाद तीन मई 2023 को हिंसा भड़क उठी थी। यह मार्च अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की बहुसंख्यक मेइती समुदाय की मांग के खिलाफ आयोजित किया गया था। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button