तूफान रागासा ने हांगकांग और दक्षिणी चीन में मचाई तबाही

Ad

नई दिल्ली। पूर्वी एशिया में टाइफून रागासा ने दस्तक दे दी है, जिसका असर हांगकांग और दक्षिणी चीन के कुछ हिस्सों पर देखने को मिल रहा है। दोनों देशों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। चीन ने लगभग 10 शहरों में स्कूल और बिजनेस बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

टाइफून रागासा पहले फिलिपींस में तबाही मचा चुका है। इस भयंकर तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए, घर की छतें उजड़ गईं और 2 लोगों की जान चली गई। खासकर उत्तरी फिलिपींस में हजारों लोगों को स्कूलों और राहत केंद्रों में शरण दी गई है।

ताईवान में 14 की मौत

ताईवान में टाइफून रागासा के कारण एक झील फट गई, जिससे 14 लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इसी बीच ताईवान में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ताईवान की सरकार आज सुबह 7 बजे तूफान से होने वाली मौतों की जानकारी देते हुए कहा-

टाईफून रागासा। फोटो- पीटीआई

14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 18 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। बीती रात तक 30 लोग लापता थे, जिनके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

260 लोग फंसे

टाईफून रागासा के कारण ताईवान की ओल्ड बैरियर लेक अचानक फट गई, जिससे इलाके में बड़े पैमाने पर भूस्ख्लन और फ्लैश फ्लड्स जैसे हालात बन गए। इस आपदा में 260 लोगों के फंसे होने की आशंका है। इलाके की सारी नदियां भी उफान पर है। लोगों को बचाने के लिए इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Ad

ताइवान में टाइफून रागासा ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण पूर्वी ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील उफान पर आ गई जिसकी चपेट में आने के बाद कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये घटना मंगलवार को हुई जब कई दिनों की भारी बारिश के बाद भूस्खलन से बनी झील अपने किनारों को तोड़कर गुआंगफू बस्ती में बाढ़ ला दी।

बड़ी संख्या में लोगों ने शहर छोड़ा

सरकारी आंकड़ों से जानकारी मिली है कि पूर्वी ताइवान के हुआलिएन काउंटी में 8,500 निवासियों में से लगभग 60 प्रतिशत लोग अपने घरों का ऊपरी मंजिल में रह रहे हैं। बाकी ज्यादातर लोग इलाका छोड़कर रिश्तेदारों के साथ रहने के लिए चले गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जब झील में उफान आया तब झील के करीब 9 करोड़ टन पानी में से 6 करोड़ टन पानी बाहर आ गया।

124 लोगों का अब तक कोई पता नहीं

ताइवान के फायर सर्विस विभाग ने बुधवार को जानकारी दी है कि कूफान के कारण देश के पूर्वी भाग में स्थित हुआलिएन काउंटी सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और में 124 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि साल 2009 में मोराकोट तूफान ने दक्षिणी ताइवान में भारी तबाही मचा दी थी। इस तूफान के कारण ताइवान में लगभग 700 लोगों की जान चली गई थी और अनुमानित 3 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

हांगकांग की तरफ बढ़ रहा तूफान

ताइवान के बाद अब सुपर टाइफून रागासा दक्षिणी चीन और हांगकांग की तरफ बढ़ रहा है। अकेले हुआलिएन में ही लगभग 70 सेमी (28 इंच) बारिश दर्ज की गई है। हांगकांग में स्थानीय लोग तूफान के तेज होने से पहले 2 से 3 मीटर ऊंची लहरों को देखने के लिए एकत्रित हुए। अधिकारियों ने यहां एक बच्चे समेत तीन लोगों को समुद्र से बचाया। रागासा, जिसकी अधिकतम गति लगभग 195 किलोमीटर प्रति घंटा (120 मील प्रति घंटा) है। ग्वांगडोंग के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, प्रांत के 10 लाख से ज़्यादा निवासियों को स्थानांतरित कर दिया गया है।

चीन में चेतावनी जारी

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है और कहा है कि बुधवार दोपहर से शाम के बीच रागासा तूफान ग्वांगडोंग के ताइशान और झानजियांग शहरों के बीच पहुंच सकता है। ग्वांगडोंग और पड़ोसी फुजियान प्रांत के अधिकांश हिस्सों में व्यापक रूप से भारी बारिश का अनुमान है।(भाषा)

यह भी पढ़ेतेलंगाना में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button