उड़ान पॉवर स्मैश 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न
हैदराबाद, जेसीआई बंजारा हैदराबाद की जूनियर जेसी विंग द्वारा उड़ान पॉवर स्मैश 2025 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उड़ान पॉवर स्मैश 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में 35 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकल व युगल दोनों वर्गों में कड़ी प्रतिस्पर्धा की। उड़ान पॉवर स्मैश 2025 के एकल मुकाबले के विजेता सौरव जाजू और उप विजेता कौशल राठी रहे।
युगल के विजेता कृष्णा तोतला और शुभम लाहोटी और उपविजेता नीरज बाहेती व देवाशीष गोयल रहे। सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार विशेष रूप से आस्था भाटी को पूरे टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला। यह आयोजन अध्यक्ष खुशी अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसे सफल बनाने वाले सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया गया।
यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद का प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



