पत्नी की मौत का सदमा न सह पाए एसआई, उठाया खौफनाक कदम
करीमनगर, गहरे सदमे और पारिवारिक त्रासदी ने एक और जिंदगी छीन ली। पत्नी की मौत का दर्द सहन न कर पाने के कारण एक पुलिस अधिकारी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
करीमनगर जिले के सीतामपेट में पत्नी की आत्महत्या के गम में सब-इंस्पेक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतामपेट में रहने वाले के. चंद्रशेखर करीमनगर टाउन-2 थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि उन्होंने अपने ससुराल स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़े : जग्तियाल : माँ-बेटे की कुछ घंटों के अंतराल में मौत से मातम
परिजनों ने जब उन्हें फंदे से लटका देखने के बाद तुरंत उतारकर जम्मीकुंटा के अस्पताल ले गये, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि, एसआई की पत्नी दिव्या ने कुछ दिन पहले जहरीले कनेर के बीज खाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद चंद्रशेखर सदमे में चले गए थे। दंपति के दो छोटे बेटे हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जाँच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





