कन्यादान योजना के तहत अग्रवाल समाज ने किया चौथे विवाह का आयोजन

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना द्वारा संचालित कन्यादान योजना के अंतर्गत आज पैराडाइज स्थित अग्रवाल समाज बैंक्वेट हॉल में चौथे विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज की ओर से नवविवाहित जोड़े के लिए भोजन व्यवस्था, सजावट, पंडित द्वारा विधि-विधान, गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक उपहार सामग्री प्रदान की गई। कन्या के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु समाज द्वारा बैंक खाते में एफडी के रूप में राशि भेंट की गई। कार्यक्रम के मुख्य दानदाता कमला गुप्ता, प्रदीप गुप्ता एवं हेमा गुप्ता रहे।

कार्यक्रम में राम अग्रवाल, पूजा कोचर, महेश कनोडिया, विकास गुप्ता, गोपालदास अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सूर्यकमल गुप्ता, महेश चंद, रूपेश अग्रवाल बसाईवाले, प्रीति अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, निमेश अग्रवाल, किरण मायाराम अग्रवाल, राकेश जालान, सतवंती सरायवाला, संजय पसारी, डिम्पल अग्रवाल, आरती अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। मेहंदी योगिता पवन अग्रवाल ने, वधू मेकअप इंदिरा अग्रवाल ने, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पवन अग्रवाल द्वारा संपन्न करवाई गई।

कन्यादान समिति के चेयरमैन राकेश जालान, संयोजिका रितु अग्रवाल, वाइस चेयरमैन प्रीति अग्रवाल, किरण अग्रवाल एवं आरती अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन को उत्कृष्ट ढंग से सम्पन्न किया गया। अग्रवाल समाज तेलंगाना ने दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें… जेसीआई हैदराबाद डेक्कन की 29वीं वार्षिक सभा में नए पदाधिकारी चयनित

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, मानद मंत्री विकास केशान, संयुक्त मंत्री सीमा जैन, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार अग्रवाल, बैंक्वेट हॉल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, मानद मंत्री आशीष दोचानिया, पवन डोकानिया, रोहित अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, सुमन गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button