एयरपोर्ट रनवे के नीचे अंडरग्राउंड सुरंग निर्माण जल्द

हैदराबाद, बेगमपेट हवाईअड्डा रनवे के नीचे 600 मीटर लंबी छह-लेन की भूमिगत यातायात सुरंग बनाने के तेलंगाना सरकार के प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा शीघ्र हरी झंडी मिलने की संभावना है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सिकंदराबाद से उत्तरी क्षेत्रों को जाने वाले मार्गों पर यातायात को सुचारू एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से तेलंगाना सरकार छ लेन कॉरिडोर का प्रस्ताव रखती है। इस परियोजना से यातायात जाम कम होने की उम्मीद है।

इसी के अंतर्गत बेगमपेट हवाईअड्डा रनवे के नीचे 600 मीटर लंबी छह-लेन की भूमिगत यातायात सुरंग बनाने के प्रस्ताव को एएआई बोर्ड की मंजूरी आवश्यक है। प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। संभावना है कि कुछ हफ्तों में इसे मंजूरी मिल जाएगी।

हैदराबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, यह सुरंग पैराडाइज से सुचित्रा चौराहे तक 5.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का हिस्सा है, जिसकी अनुमानित लागत 550 करोड़ रुपये है।

बताया जाता है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) तथा एएआई की टीम डिजाइन की समीक्षा कर रही हैं। अगले कुछ हफ्तों में अनुमति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी हाल ही में बता चुके हैं कि हैदराबाद में यातायात की समस्याओं के समाधान के रूप में देश में पहली बार किसी हवाईअड्डे के रनवे के नीचे भूमिगत यातायात सुरंग बनाई जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button