जेल से विचाराधीन कैदी फरार

तेलंगाना, खम्मम जिला स्थित सत्तू पल्ली सब-जेल से एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खम्मम में रहने वाले रमेश कुमार ने गत 3 फरवरी को अपनी पत्नी की ही हत्या करने की कोशिश की थी। शिकायत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आज सुबह वह जेल परिसर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान मौका मिलते ही जेल से सटे पार्क में कूद कर फरार हो गया।

जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से मामले की शिकायत भी की। पुलिस फरार आरोपी को फिर से पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े बढ़ते तापमान पर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button