पीएम मोदी से मिले केंद्रीय मंत्री बंडी संजय

हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक केंद्र सरकार की कल्याणकारी व विकास योजनाओं को पहुँचाने बिना रुके प्रयास करने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री मोदी और बंडी संजय की दिल्ली में भेंट

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान करीमनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में भाजपा की जीत पर संतोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को शाबाशी दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय ने करीमनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में मोदी गिफ्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क ब्रैंडेड साइकिलों के वितरण किए जाने की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

यह भी पढ़ें… आंध्र को बधाई, तेलंगाना के वादों पर केंद्र विफल : महेश कुमार गौड़

इस पर प्रधानमंत्री ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की निरंतर सेवा में काफी तृप्ति मिलती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जनता की समस्याओं का समय पर परिष्कार करने की सलाह दी। बंडी संजय ने प्रधानमंत्री को करीमनगर म्युनिसिपल चुनाव में जनता को केंद्र द्वारा दी जा रही निधियों, विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराकर जीत हासिल होने संबंधी जानकारी दी। साथ ही पार्षद व जनप्रतिनिधियों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button