चीन के विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा पाठ्यक्रम में शामिल हुई पंजाबी
बीजिंग, चीन की बीजिंग विदेशी अध्ययन विश्वविद्यालय (बीएफएसयू) ने अपनी विदेशी और भारतीय भाषाओं की सूची में पंजाबी भाषा को शामिल किया है।
विश्वविद्यालय ने पंजाबी पढ़ाने के लिए जमीरपाल कौर संधू बाजवा को नियुक्त किया है, जो बठिंडा स्थित पंजाब विश्विविद्यालय के भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विद्यालय की पूर्व डीन और प्रोफेसर रह चुकी हैं। कौर ने बताया कि वह पंजाबी भाषा पढ़ाने के साथ-साथ पंजाबी इतिहास और संस्कृति की कक्षाएं भी लेंगी और चीनी शिक्षकों को पंजाबी पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित करेंगी।
बीएफएसयू में पहले से ही हिंदी, तमिल और उर्दू सहित 101 भाषाओं के शिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पंजाबी को शामिल किए जाने के बाद विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषाओं की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। विदेशी भाषाओं के ये कार्यक्रम मुख्य रूप से चीनी छात्रों के साथ-साथ राजनयिकों और अधिकारियों को विदेशी भाषाओं में विशेषज्ञता दिलाने के लिए संचालित किए जाते हैं। (भाषा)
यह भी पढ़े: उस्मानिया विश्वविद्यालय में आईएसओ चरण 2 ऑडिट शुरू
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





