उप्र : ईद से पहले लखनऊ में व्यापक स्तर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती

Ad

लखनऊ, ईद-उल-फितर (ईद) पर्व से पूर्व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इस वर्ष 21 मार्च, शनिवार को ईद-उल-फितर (ईद) का त्योहार मनाया जायेगा। इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करते है। कुछ सुन्नी-समुदाय के व्यक्तियों द्वारा ऐशबाग स्थित ईदगाह पर तथा सुन्नी समुदाय के कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा टीले वाली मस्जिद चौक में नमाज अदा की जाती है। इसी प्रकार, शिया समुदाय के व्यक्तियों द्वारा आसिफी मस्जिद (बड़ा इमामबाड़ा) और कुछ शिया समुदाय के व्यक्तियों द्वारा ठाकुरगंज स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाती है।

पुलिस ने कहा कि ईद-उल-फितर (ईद) के अवसर पर पश्चिमी लखनऊ में व्यापक पुलिस प्रबंध किया गया है। पश्चिमी लखनऊ में एक पुलिस उपायुक्त, पांच अपर पुलिस आयुक्त, 10 सहायक पुलिस आयुक्तों के साथ ही 47 निरीक्षकों, 456 उप निरीक्षकों और 606 आरक्षियों की तैनाती की गई है। बयान के मुताबिक, सार्वजनिक/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/महिलाओं के साथ छेड़खानी की संभावित घटनाओं की रोकथाम के लिए सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों और एंटी रोमियो स्क्वायड/पिंक पेट्रोल/112 की ड्यूटी लगाई जाएगी।

यह भी पढे़: पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में अधिक सैनिक तैनात करने का अनुरोध किया

बयान में कहा गया है कि लखनऊ में यातायात पुलिस बलों में एक अपर पुलिस उपायुक्त, तीन सहायक पुलिस आयुक्तों, छह निरीक्षकों, 33 उप निरीक्षकों, 54 होमगार्डों और 102 मुख्य आरक्षियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, 14 कंपनी पीएसी की तैनात रहेंगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button