उप्र: होटल में जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Ad

सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवक और नाबालिग लड़की ने एक होटल में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवक और करीब 16 वर्षीय लड़की पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता थे।

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था और दोनों ही एक ही संप्रदाय के थे तथा मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, अजमल अपने फुफेरे भाई रिजवान के संपर्क में वीडियो कॉल के जरिए था और कॉल के दौरान ही उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का एक पैकेट दिखाया हालांकि रिजवान के बार-बार रोकने की गुजारिश के बावजूद उसने यह कदम उठाया।

होटल में संदिग्ध हालात में दोनों की मौत, उम्र पर विवाद जारी

पुलिस ने बताया कि रिजवान ने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी, जो शुक्रवार शाम को होटल पहुंचे और दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। पुलिस के अनुसार, दोनों को तुरंत रामपुर मनिहारान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां से उन्हें शामली के एक उच्च चिकित्‍सा केन्‍द्र भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शामली के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, जहां लड़की के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी में अपनी बेटी की उम्र 14 साल बताई, वहीं अजमल के परिवार ने दावा किया कि वह 18 साल की थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतक की उम्र की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़े : झारखंड : हज़ारीबाग में डिजिटल धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नानौता थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नवीन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला अजमल (26) अपने साथ लड़की को लेकर दो दिन पहले नानौता के एक होटल में आया था, जहां उसने अपना आधार कार्ड देकर कमरा लिया था। कुमार ने बताया कि वहीं लड़की के पिता ने अजमल पर बहला फुसलाकर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button