उप्र : दूसरे समुदाय के किशोर ने किया किशोरी का अपहरण, मामला दर्ज


बलिया, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में कोचिंग जा रही एक किशोरी के अपहरण के आरोप में दूसरे समुदाय के किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11 अक्तूबर को कोचिंग जा रही थी, तभी पास के गांव के दूसरे समुदाय के 16 वर्षीय किशोर ने उसका अपहरण कर लिया।
यह भी पढ़े: पाकिस्तान में उग्रवादियों ने बिजली कंपनी के छह कर्मचारियों का अपहरण किया

बैरिया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने सोमवार को बताया कि किशोरी की दादी की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ रविवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। कुरैशी के अनुसार, तहरीर में आशंका जताई गई है कि आरोपी किशोर, किशोरी का धर्मांतरण करा सकता है। उन्होंने बताया कि किशोरी और आरोपी किशोर दोनों कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते हैं तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
