उप्र : मुज़फ्फरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार अन्य घायल
मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात बुढ़ाना क्षेत्र में बुढ़ाना-बड़ौत रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास उस समय हुई जब कई महिलाएं टहलने के लिए निकली थीं। थाना प्रभारी सुभाष अत्री बताया कि तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि बबीता (40) नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुईं चार अन्य महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अत्री ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)
यह भी पढ़े: उप्र जालौन : बाइक टक्कर में 2 की मौत, 2 घायल
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



