Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

ग्रीन की गेंदबाजी पर अपडेट : केकेआर को पहले से थी जानकारी

सिडनी, क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स प्रबंधन को कैमरन ग्रीन की चोट की स्थिति के बारे में पूरी तरह से पता है जबकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में मिली हार के बाद कहा था कि सिर्फ मेजबान बोर्ड को ही पता है कि ग्रीन गेंदबाजी क्यो नहीं कर सके ।

ग्रीन से गेंदबाजी नहीं कराने के बारे में पूछे गए सवालों पर रहाणे ने कहा ,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया से पूछो ।’’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया के एक प्रवक्ता ने बताया ,‘‘ कैमरन को कमर में चोट लगी थी जिससे वह कुछ समय तक गेंदबाजी नहीं कर सकेगा । वह 10.12 दिन के बाद गेंदबाजी कर पायेगा और केकेआर को इसकी पूरी जानकारी है ।’’

यह भी पढ़े : आईपीएल टिकट विधायकों को देने का फैसला ‘वीआईपी संस्कृति’

ग्रीन ने सितंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक गेंदबाजी नहीं की । उन्होंने 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में गेंदबाजी की थी । पूरे विश्व कप में वह 19 गेंद ही डाल सके । केकेआर ने 25 . 20 करोड़ रूपये में ग्रीन को खरीदा था जो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने । (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button