अत्तूबर में UPI रिकॉर्ड: दिवाली और GST कटौती से 13% बढ़ी लेनदेन संख्या
हैदराबाद, अत्तूबर में UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) ने डिजिटल भुगतान में नया रिकॉर्ड बनाया है। दिवाली और कम किए गए GST दरों के चलते लेनदेन में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सितंबर के मुकाबले औसत दैनिक लेनदेन मूल्य 94,000 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
महीने के दौरान दैनिक लेनदेन का औसत 695 मिलियन हुआ, जबकि दिवाली की पूर्व संध्या पर यह 740 मिलियन तक पहुँच गया। अत्तूबर में छह बार दैनिक लेनदेन ₹1 लाख करोड़ से अधिक रहा, जो सितंबर की तुलना में दोगुना है।
महीने के अंत तक अत्तूबर का कुल लेनदेन 28 लाख करोड़ रुपये पार करने के कगार पर है। यह पहले कभी नहीं हुआ, क्योंकि मौजूदा रिकॉर्ड 25 लाख करोड़ रुपये का था।
यह भी पढ़ें… दिवाली पर देशभर में रिकॉर्ड 6.05 लाख करोड़ रुपये की बिक्री हुई : कैट
कम किए गए GST दरों और त्योहारों की खरीदारी ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया। वहीं, क्रेडिट कार्ड से किए गए लेनदेन इस महीने अपेक्षाकृत कम रहे।
विशेषज्ञों का कहना है कि अत्तूबर में UPI का यह बढ़ता ट्रेंड डिजिटल भुगतान के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है और यह आगे भी नए रिकॉर्ड बनाने की दिशा में है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



