रक्षा मंत्री ने की अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के साथ बैठक


नई दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हालिया वार्ता के बाद भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। बैठक में दोनों नेताओं ने सैन्य अभ्यास, रणनीतिक सहभागिता, रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण और समुद्री सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उन्नत रक्षा नवाचार और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर भी विचार किया।
सामरिक सुरक्षा पर जोर
राजनाथ सिंह और तुलसी गबार्ड ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि सामरिक सुरक्षा दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक सहयोग का महत्वपूर्ण स्तंभ बनी हुई है। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने और तकनीकी नवाचार में सहभागिता को गहरा करने पर जोर दिया।
भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान
रक्षा मंत्री ने भारतीय संस्कृति और विरासत के प्रति तुलसी गबार्ड की निरंतर भावना और प्रशंसा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की भावनाएं भारत और अमरीका के बीच मित्रता के बंधन को और अधिक सशक्त बनाती हैं।

रक्षा मंत्री ने भारतीय संस्कृति एवं विरासत के प्रति अमरीका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड की निरंतर भावना और प्रशंसा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। सिंह ने कहा कि ऐसी भावनाएं भारत व अमरीका के बीच मित्रता के बंधन को और भी सशक्त बनाती हैं।( PIB)
यह भी पढ़ें– भारत ने न्यूयॉर्क में प्रारंभ हुए यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भागीदारी की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
