अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को बताया ‘ऐतिहासिक’

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताते हुए कहा कि अमेरिका इस देश तथा अन्य उन देशों को कोयले के निर्यात में वृद्धि करेगा जिनके साथ उसने व्यापार समझौते किए हैं।

ट्रंप ने ‘चैंपियन ऑफ कोल’ शीर्षक वाले एक कार्यक्रम के दौरान बुधवार को कहा, ‘‘और हमारे नेतृत्व में, हम एक विशाल ऊर्जा निर्यातक बन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ही हमने जापान, कोरिया, भारत और अन्य के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौते ‘‘हम अब दुनिया भर में कोयला निर्यात कर रहे हैं और हमारे कोयले की गुणवत्ता को दुनिया में सबसे बेहतरीन माना जाता है।’’

500 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद करेगी

अमेरिका और भारत ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वे व्यापार पर एक अंतरिम समझौते की रूपरेखा पर पहुंच गए हैं जिसके तहत नयी दिल्ली सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं, खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला पर शुल्क समाप्त करेगी या घटाएगी और अगले पांच साल में 500 अरब अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी उत्पादों की खरीद करेगी।

दोनों देशों द्वारा शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि वे ‘‘पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार’’ के संबंध में एक रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। संयुक्त बयान के मुताबिक, भारत ने ‘‘अगले पांच साल में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान और विमान कलपुर्जे, कीमती धातु, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा जताया है।’’

इसमें कहा गया कि यह रूपरेखा व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौता (बीटीए) वार्ताओं के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करती है। इन वार्ताओं को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 13, 2025 को शुरू किया था। (भाषा)

यह भी पढ़ेNDA बनाएगा विकसित बिहार: चिराग पासवान की अमित शाह से मुलाकात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button