टीटीडी के लड्डू काउंटरों पर मशीनों का उपयोग
तिरुपति, तिरुमला तिरुपति देवस्थानम् (टीटीडी) ने लड्डू के लिए भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाने के वास्ते लड्डू काउंटरों पर मशीनें लगायी हैं।
मंदिर के सूत्रों ने यह जानकारी दी। टीटीडी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि श्रद्धालु अब अतिरिक्त लड्डू के लिए इन मशीनें पर यूपीआई के जरिए आसानी से भुगतान कर सकते हैं। इन मशीनें को तिरुमला में विभिन्न लड्डू काउंटरों पर लगाया गया है।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना के अनुशंसा पत्रों को स्वीकार करेगा तिरुमला
एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सफल भुगतान के बाद श्रद्धालुओं को एक पर्ची मिलेगी, जिससे काउंटर पर लंबी कतार में इंतजार के बग़ैर अतिरिक्त लड्डू लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
टीटीडी भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने और मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले तीर्थयात्रियें को बाधा रहित सेवाएँ प्रदान करने के लिए कई डिजिटल पहलों को लागू कर रहा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



