उत्कर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन, यिन-यांग होगी इस वर्ष की थीम

हैदराबाद, शहर की जानी-मानी संस्था उत्कर्ष द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बंजारा हिल्स स्थित रोस्ट बैंक्वेट में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था की तीन शाखाओं उत्कर्ष, उत्कर्ष-1 तथा उत्कर्ष-2 की अध्यक्षों शीतल अग्रवाल, नलिनी अग्रवाल तथा स्मृति राठी ने अपनी-अपनी टीम के साथ कार्यभार ग्रहण किया। इस वर्ष की थीम यिन-यांग होगी।

वर्ष 2026-27 के लिए गठित उत्कर्ष कार्यकारिणी में शीतल अग्रवाल (अध्यक्ष), निशा शाह (तत्काल पूर्व अध्यक्ष), शर्मिला जैन (सचिव), अर्चना भगत (कोषाध्यक्ष), संध्या गुप्ता (को-आप्टेड सदस्य) तथा रेणु स्वरूप (परामर्शदाता), उत्कर्ष-1 कार्यकारिणी में नलिनी अग्रवाल (अध्यक्ष), अमृता अग्रवाल (तत्काल पूर्व अध्यक्ष), शिल्पा छावनिका (सचिव), प्रिया जैन (कोषाध्यक्ष), आरती बद्रुका (को-ऑप्टेड सदस्य) तथा रुचि गनेरीवाल, (परामर्शदाता), उत्कर्ष-2 की टीम में स्मृति राठी (अध्यक्ष), शालिनी अग्रवाल (तत्काल पूर्व अध्यक्ष), खुशबू बैद (सचिव), महक अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), इंदु अग्रवाल (को-ऑप्टेड सदस्य) तथा यश सुल्तानिया (परामर्शदाता) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें… सार्वभौमिक प्रार्थना है मंत्र : अमित शाह

पूर्व पदाधिकारियों ने नई समितियों को सौंपी जिम्मेदारी

तीनों शाखाओं की पूर्व पदाधिकारियों ने उत्तरदायित्व तथा प्रतीक चिह्न नई समितियों को सौंपे। संस्था की फाउंडर अध्यक्ष यश सुल्तानिया ने स्वागत वक्तव्य देते हुए गत कार्यकारिणी की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आशा है उत्कर्ष की तीनों शाखाओं की कमेटी नई ऊर्जा तथा उत्साह के साथ संस्था की गरिमा बढ़ाने में योगदान देगी। उन्होंने उत्कर्ष में शामिल नई सदस्याओं का स्वागत किया।

शीतल अग्रवाल सहित नलिनी अग्रवाल तथा स्मृति राठी ने अपना विजन साझा करते हुए कहा कि इस वर्ष की थीम यिन-यांग होगी, जिसका अर्थ बिल्कुल अलग-अलग चीजों में संतुलन खोजना है। उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की सफलता साथ चलने वाले साथियों पर भी निर्भर करती है। आशा है कमेटी तथा संस्था की सभी सदस्याओं का सहयोग उन्हें मिलेगा। बताया गया कि उत्कर्ष की स्थापना वर्ष 1991 में संस्थापक सदस्याओं यश सुल्तानिया, प्रमिला गुप्ता, रेणु स्वरूप, चित्रिता अग्रवाल, रुचि गनेरीवाल, अनीता अग्रवाल तथा अनु गर्ग द्वारा की गयी थी। तीनों शाखाओं के साथ इसकी सदस्य संख्या 150 से अधिक हो चुकी है।

अवसर पर कुछ नई सदस्याएँ उत्कर्ष परिवार के साथ जुड़ीं। इनमें रमा पटवा, राधिका जालान, अनु जैन, नेहा राजकड़िया एवं अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन प्राप्ति गर्ग ने किया। समापन शिल्पा छावनिका के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button