हैदराबाद में वैष्णव समाज का भव्य होली मिलन कार्यक्रम

हैदराबाद, दम्माईगुड़ा स्थित श्री वैष्णव धाम राम मंदिर में तेलंगाना वैष्णव समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अध्यक्ष विष्णु रामावत ने बताया कि होली मिलन एवं सामुहिक ढूँढ़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना व आरती से हुआ। गेरियों द्वारा चंग की ताल पर राजस्थानी वेषभूषा में नृत्य किया गया। पधारे समाज बंधुओं ने बच्चों की ढूँढ करवाई।

यह भी पढ़ें… दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा ‘होली के रंग अपनों के संग’ महोत्सव आयोजित

अध्यक्ष विष्णु रामावत ने होली की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि पिछले कुछ सालों से समाज हमेशा समाज बंधुओं की सुविधा के लिए एक ही जगह ढूँढ का आयोजन कर रहा हैं, जिससे समाज बंधुओं को कहीं घर घर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। एक ही छत के नीचे इस तरह का भव्य आयोजन करने से समाज में आपसी प्रेम एवं स्नेह बढ़ता है। पधारे समाज बन्धुओं के लिए भोजन-प्रसादी का व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष विष्णु रामावत, उपाध्यक्ष बाबूलाल टीलावत, महासचिव संतोष टीलावत, पदाधिकारी व समाज बन्धु सपरिवार उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button