वैलेंटाइन नहीं, पुलवामा शहीद दिवस मनाओ : बजरंग दल
हैदराबाद, बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे के नाम पर कुसंस्कृति फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए युवाओं से 14 फरवरी को पुलवामा बलिदान दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया।
कोटी स्थित विजयश्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में विरोध अभियान का पोस्टर विमोचन करते हुए बजरंग दल के प्रदेश संयोजक श्रीकांत ने कहा कि वैलेंटाइन डे जैसी परंपराएं पश्चिमी प्रभाव का हिस्सा हैं, जो भारतीय युवाओं को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां लाभ के लिए ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वैलेंटाइन डे नहीं मनाएं, पुलवामा में बलिदान हुए वीर जवानों को याद करें।

यह भी पढ़े: हैदराबाद में गो-तस्करी रोकने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला
भारतीय संस्कृति का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुसंस्कृति फैलाने वालों को बजरंग दल का सामना करना पडेगा। बजरंग दल ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को भारतीय संस्कारों के प्रति जागरूक करें और विशेषकर सोशल मीडिया पर गतिविधियों पर नजर रखे। कार्यक्रम में भाग्यनगर विभाग संयोजक अखिल, महाकाली विभाग से विशाल, भरत वंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



