नये परिसर में वर्धमान बैंक की दिलसुखनगर शाखा
हैदराबाद, वर्धमान (महिला) सहकारी शहरी बैंक लिमिटेड, दिलसुखनगर शाखा को आज एनएसएल रेजीडेंसी, साईनगर कॉलोनी, चैतन्यपुरी, दिलसुखनगर स्थित नए परिसर में स्थानांतरित किया गया। नए परिसर का उद्घाटन बैंक के एक प्रमुख ग्राहक मुकेश कुमार जैन ने किया।
आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य अतिथि के रूप में के.वी. सुबय्या, प्रबंध निदेशक- द सिटीजन को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड उपस्थित थे। बैंक के चेयरमैन एफसीए शांतिलाल डागा, सीनियर वाइस चेयरपर्सन निर्मला डागा, वाइस चेयरपर्सन राजकुमारी चोरड़िया व अन्य निदेशकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय क्षेत्र के व्यक्तियों, मौजूदा और भावी ग्राहकों ने उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और स्थान व सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त की।
यह भी पढ़ें… चिंताजनक है युवावस्था में स्ट्रोक के मामलों में वृद्धि
निदेशक महेंद्र कुमार जैन गोलेच्छा और तुषार सावला ने बैंक के एटीएम का उद्घाटन किया। नया परिसर सभी नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है। ग्राहकों ने बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए बुनियादी ढाँचे के बारे में संतुष्टि और खुशी व्यक्त की। बैंक के चेयरमैन शांतिलाल डागा ने कहा कि वर्धमान (महिला) सहकारी शहरी बैंक लिमिटेड सर्वोत्तम ग्राहक सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी स्थानीय निवासियों से बैंक का समर्थन करने और उसे संरक्षण देने का अनुरोध किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



