वरुण चक्रवर्ती गेंदबाजी का जादूगर है : सुनील गावस्कर

नागपुर, बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर ने वरुण चक्रवर्ती को गेंदबाजी का जादूगर करार दिया क्योंकि यह रहस्यमयी स्पिनर अपनी चालाकी और अनोखी विविधताओं से बल्लेबाजों को लगातार चकमा दे रहा है।

बुधवार को यहां खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड पर भारत की जीत में चक्रवर्ती ने महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट लिए। गावस्कर ने जिओहॉटस्टार से कहा कि वरुण थोड़ा लय से बाहर लग रहा था, लेकिन यह समझ में आता है। उसने दो विकेट लिए और जब बल्लेबाज आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे तब भी उसकी इकॉनमी रेट काफी अच्छी थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि उसकी बॉडी लैंग्वेज अच्छी थी।

गावस्कर ने कहा कि जब भी वह थोड़ा रन लुटा लेता है तो उसकी बॉडी लैंग्वेज थोड़ी बदल जाती है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ। उसकी गेंदों पर दो छक्के लगने के बावजूद उस पर किसी तरह का असर नहीं दिख रहा था जो अच्छा संकेत है। इसमें कोई संदेह नहीं कि वह गेंदबाजी का जादूगर है। वह शानदार गेंदबाजी करता है।

यह भी पढ़े: पहली गेंद से लगा कोहली फिर शतक जड़ेंगे : गावस्कर

अभिषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों में 84 रन बनाए और रिंकू सिंह (20 गेंदों में 44 रन नाबाद) ने उनका बखूबी साथ दिया, जिससे भारत ने सात विकेट पर 238 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड सात विकेट पर 190 रन ही बना पाया। गावस्कर ने कहा कि पहला मैच जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। आप जानते हैं कि विश्व कप से पहले नए साल और नए अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना हमेशा अच्छा होता है। भारत ने कुछ कैच छोड़े लेकिन कुल मिलाकर उसका प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button