वीर हनुमान शोभायात्रा मार्ग को लेकर विहिप की चेतावनी
हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने सरूरनगर मेन रोड पर चल रहे पाइप लाइन कार्य को जल्द पूरा कर वीर हनुमान शोभायात्रा के मार्ग को साफ करने की माँग करते हुए हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) को चेतावनी दी।
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राविनुतला शशिधर ने बुधवार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ करमनघाट हनुमान मंदिर से सरूरनगर चौराहे तक सड़क का निरीक्षण करते हुए कहा कि यदि अधिकारियों की लापरवाही जारी रही, तो संगठन स्वयं बुलडोजरों के साथ सड़क को साफ कर शोभायात्रा निकालेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी 2 अप्रैल को करमन घाट से शुरू होने वाली वीर हनुमान विजय यात्रा के मार्ग में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सरूरनगर मेन रोड पर पाइप लाइन बिछाने के कारण सड़क की स्थिति खराब है, जिससे शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी हो सकती है। ऐसे में जीएचएमसी को तुरंत काम पूरा कर मार्ग को ठीक करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें… हिन्दी महाविद्यालय में एआई से कौशल उन्नयन पर व्याख्यान
डॉ. शशिधर ने कहा कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्यक्रम है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह शोभायात्रा मार्ग को समय रहते पूरी तरह ठीक करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन की ओर से लापरवाही बरती गई, तो संगठन स्वयं कार्रवाई करते हुए शोभायात्रा के मार्गों में बुलडोजर लगाकर मार्ग को साफ करेगा और निर्धारित मार्ग से ही यात्रा निकाली जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



