वेंकटराम रेड्डी मेमोरियल बॉस्केट बॉल चैम्पियनशिप उद्घाटित

हैदराबाद, आरबीवीआरआर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा प्रथम वार्षिक एल. वेंकटराम रेड्डी मेमोरियल बॉस्केट बॉल चैम्पियनशिप का उद्घाटन अंबरपेट के विधायक के. वेंकटेश ने चादरघाट स्थित विक्ट्री प्ले ग्राउंड में किया।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिलाओं की 40 टीमें भाग लेंगी। ईसमें पुरुष टीमें 28 तथा महिला टीमें 12 शामिल हैं। उद्घाटन समारोह के तेलंगाना ओलंपिक संघ के सचिव मल्लारेड्डी, बॉस्केट बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्नीकल कमेटी चेयरमैन नॉरमन ऐजाक, स्व. एल. वेंकटराम रेड्डी के पुत्र मंजित रेड्डी एवं अन्य उपस्थित थे।(सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई ने लगाया जीत का छक्का

सौम्या को बेस्ट फुटबॉलर का अवॉर्ड

तेलंगाना की महिला फुटबाल खिलाड़ी जी. सौम्या को ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने 2024 व 2025 के सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबालर के खिताब से नवाजा। यह कार्यक्रम ओड़िशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया। तेलंगाना फुटबॉल संघ के सचिव जी.पी.फाल्गुना एवं उपाध्यक्ष मुजफ्फर अली कार्यक्रम में उपस्थित थे। तेलंगाना फुटबाल संघ के पदाधिकारी एवं तेलंगाना खेल प्राधिकरण के चेयरमैन के. शिवसेना रेड्डी ने सौम्या को बधाई दी। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button