वीएचपी : राज्य में गौरक्षा कानून को सख्ती से लागू करने की माँग

हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में गौरक्षा कानून के प्रभावी और कड़े क्रियान्वयन की माँग को लेकर राज्य के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव से भेंट कर ज्ञापन सौंपा।

सचिवालय में आज विहिप प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बढ़ती पशु तस्करी, गौवध और मांस की गैर कानूनी सप्लाई पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए विहिप नेताओं ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि गौरक्षा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन से जुड़ा राष्ट्रीय दायित्व है।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में राज्य सरकार से गौरक्षा कानूनों के पालन के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन करने की माँग करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों, राष्ट्रीय राजमार्गों और चेकपोस्ट पर सख्त जांच अभियान चलाने, अवैध बूचड़खानों और बिना अनुमति मांस परिवहन केंद्रों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें… तेलंगाना में 2034 तक सत्ता में रहेगी कांग्रेस : रेवंत रेड्डी

विहिप नेता पागुडाकुला बालास्वामी ने गौशालाओं के लिए सरकारी संरक्षण, बुनियादी सुविधाएं और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा पुलिस, राजस्व और पशुपालन विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर देते हुए कहा कि मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए गौवध निषेध कानूनों को सख्ती से लागू करने का आश्वासन दिया। अवसर पर विहिप नेता के. रमेश, सुभाष चंदर, स्वामी दुर्गानंद, सर्वेश्वर शिवयोगी अंबिका, रंगनाथ व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button