विहिप ने की कांग्रेस विधायक सैम्युअल के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Ad

हैदराबाद, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कांग्रेस विधायक मंदुला सैम्युअल के ब्राह्मणों पर दिए गए असभ्य, आपत्तिजनक बयान को लेकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा। विहिप के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी शिवधर रेड्डी से भेंट करते हुए कांग्रेस विधायक के बयान को हिन्दुओं, ब्राह्मणों के लिए आपत्तिजनक करार देते हुए कार्रवाई करने की माँग की।

संवाददाताओं से बात करते हुए विहिप प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख पागुड़ाकुल बाला स्वामी ने कहा कि विधायक का बयान समाज में वैमनस्य फैलाने वाला है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुने गए जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने की होती है, लेकिन विधायक द्वारा दिए गए बयान न केवल हिंदू समाज का अपमान करते हैं, बल्कि विभिन्न समुदायों व जातियों के बीच तनाव पैदा करने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक का आचरण संविधान की भावना के विपरीत है और इस प्रकार के बयान सामाजिक एकता को नुकसान पहुँचाते हैं।

विहिप नेता ने यह आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण-पत्र का उपयोग करते हुए किसी अन्य धर्म का पालन करना और आरक्षण का लाभ लेना संविधान के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। इस मुद्दे की सरकार व संबंधित एजेंसियों द्वारा गहन जाँच की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद की सड़कों पर उतारी जाएँगी 2800 इलेक्ट्रिक बसें : पोन्नम प्रभाकर

बाला स्वामी ने विधायक सैम्युअल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए विधानसभा सदस्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने की माँग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार व पुलिस प्रशासन इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करते हैं, तो राज्य में हिंदू संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा। अवसर पर विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन राव, धर्माचार्य सह-प्रमुख हरिकिशन शर्मा, अनिल, धीरज, रंगनाथ, लक्ष्मण सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button