क्रिकेट प्रेमियों पर लाठीचार्ज को लेकर विहिप का आक्रोश

हैदराबाद, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने भारत की टी-20 विश्व कप जीत के बाद जश्न मनाने वालों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश जताया। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राविनुतला शशिधर ने भारत की जीत का जश्न मना रहे लोगों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की निंदा करते हुए कहा कि एक ओर देश के विश्व विजेता बनने का जश्न मनाने वालों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है, वहीं दूसरी ओर ईरान के एक धार्मिक नेता की मौत के विरोध में अनुमति के बिना प्रदर्शन पर पुलिस मौन है।

डॉ. शशिधर ने कहा कि जब देश के लोग अपनी ही धरती पर भारत की टी-20 विश्व कप जीत का जश्न मना रहे थे, तब उन पर लाठीचार्ज करने की क्या आवश्यकता आन पड़ी? उन्होंने सवाल उठाया कि एक ओर जहां भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर खुशी मना रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर ईरान के एक धार्मिक कट्टरपंथी नेता की मौत के विरोध में प्रदर्शन करने की अनुमति दी जा रही है।

यह भी पढ़ें… नवीनीकृत विधान परिषद भवन का उद्घाटन किया सीएम रेवंत रेड्डी ने

घटना से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

शशिधर ने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करती हैं। शशिधर ने आरोप लगाया कि तेलंगाना, विशेष रूप से हैदराबाद में ऐसी घटनाएं समाज में असंतोष पैदा कर रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि भारत की जीत के बाद बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी टैंकबंड स्थित सचिवालय के पास पहुंचे थे। इस दौरान, पुलिस द्वारा खेल प्रेमियों पर लाठीचार्ज के कई वीडियोस सोशल मीडिया में वायरल हो रहे थे। उसी तरह, कुछ खेल प्रेमियों को लापरवाही से जश्न मनाते, पटाखे जलाते हुए पुलिस रोकती भी नजर आ रही थी। कई वीडियोस में मध्यरात्रि तक टैंकबंड के पास भारी ट्रैफिक जाम का नजारा भी दिखाई दे रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button