बांसवाड़ा घटना पर विहिप का कड़ा बयान

हैदराबाद, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), तेलंगाना ने बांसवाड़ा क्षेत्र में हुई सांप्रदायिक घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा और तनाव का माहौल पैदा करती हैं, जिन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शशिधर राविनुतला ने बताया कि बांसवाड़ा में हिंदू समाज के एक व्यक्ति पर हमला किए जाने की घटना अत्यंत गंभीर है और इस मामले में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

बांसवाड़ा क्षेत्र में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं

विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। साथ ही संगठन ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील भी की।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को एक युवती रिलायंस मार्ट में आध्यात्मिक गाना सुन रही थी, जिस पर एक मुस्लिम युवक ने गाना बदलने को कहा और उसका वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कुछ लोगों ने संबंधित युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद रात में बांसवाड़ा क्षेत्र में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी हुईं, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। इसी बीच एक हिंदू व्यक्ति पर हमला होने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ेदमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button