उपराष्ट्रपति ने होली पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएँ


प्रेम और करुणा के रंगों से होली मनाने का आह्वान
नई दिल्ली होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, जो हमें नवीन सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देता है। इस मंगलमय उत्सव को उल्लासपूर्वक मनाते हुए, आइए हम इसके प्रेम के संदेश को अपनाएँ। होली के जीवंत रंग हमें भारत की सांस्कृतिक विविधता की याद दिलाते हैं, जो इन रंगों की तरह एक साथ मिलकर हमारे देश की अद्भुत छवि अनेकता में एकता को प्रस्तुत करते हैं।

इस होली पर हम संकल्प लें कि हमारे विचार करुणा से रंगे हों, हमारे कर्म मानवता की सेवा में समर्पित हों और हमारी सोच राष्ट्र के सुनहरे भविष्य की ओर केंद्रित हो।( PIB)
यह भी पढ़ें –हैदराबाद एयरपोर्ट एएसक्यू बेस्ट एयरपोर्ट अवार्ड
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
