जीत से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ी : रेवंत रेड्डी

हैदराबाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य भर में 116 नगर पालिकाओं और 7 नगर निगमों के लिए हुए चुनावों में कांग्रेस पार्टी की अधिक सीटों पर जीत ने हमारी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। उन्होंने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य के विकास, लोगों के कल्याण और पारदर्शी शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में प्रत्येक नगर पालिका और नगर निगम को भव्य रूप से विकसित करके लोगों का विश्वास बनाए रखेंगे। उन्होंने सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी को अधिक सीटों पर समर्थन देने के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने पार्टी के झंडे को कंधे पर लेकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। यह जीत लाखों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने इस जनादेश के जरिए पिछले दो वर्षों के प्रजा पालना, गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के कल्याण, विश्व स्तरीय योजनाओं और कार्यप्रणाली के साथ सरकार द्वारा लागू किये जा रहे विकास कार्यक्रमों का पूर्ण समर्थन किया।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी ने चार हवाई अड्डों के लिए केंद्र से मंजूरी माँगी

एआईसीसी महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी ने राज्य में शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर हर्ष जताया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में आज शाम प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुनाव परिणामों की जानकारी दी। इस अवसर पर शहरी निकाय चुनावों के परिणामों पर चर्चा हुई। इस जीत को लेकर प्रियंका गांधी ने रेवंत रेड्डी को विशेष बधाई दी। रेवंत रेड्डी ने प्रियंका गांधी को बताया कि राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर लागू की जा रही विकास व कल्याण योजनाओं से जनता खुश है और इसके चलते ही इन चुनावों में पार्टी को शानदार जीत मिली है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button