चावल की मीलों पर विजिलेंस व इन्फोर्समेंट विभाग के छापें
हैदराबाद, सतर्कता और प्रवर्तन विभाग की अलग-अलग टीमों ने चावल की मील, टोल प्लाजा व आरटीए कार्यालय में अचानक छापा मारते हुए कई तरह की गड़बड़ियों का पर्दाफाश किया। विभाग की महानिदेशक शिखा गोयल ने बताया कि करीमनगर जिले के शंकरपट्टनम मंडल में राजा राजेश्वर पारा बॉयल्ड राइस मिल छापेमारी की गई।
जांच में पाया गया कि मिलर ने रबी 2022-23 और 2024-25 सीजन के 31,234 क्विंटल कस्टम मिलिंग चावल (सीएमआर) को अवैध तरीके से डायवर्ट किया, जिसकी कीमत लगभग 6.73 करोड़ है। दूसरे मामले में, रायकाल टोल प्लाजा और जड़चेरला से कोदाड स्टेट हाईवे की रुट वॉच किया गया। इस दौरान टैक्स और ओवरलोड न भरने पर लगभग 3.60 लाख का जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढ़े: राजस्थान : एसीबी का छापा, प्रोफेसर की अवैध संपत्ति की तलाश
जीएसटी उल्लंघनों पर लगभग 4 लाख का जुर्माना लगाया गया। 12 वाहन जब्त किए गए। तीसरे मामले में, आरटीए विभाग के अधिकारियों के साथ जनगांव जिले में औचक रूट जांच के दौरान 25 वाहनों के खिलाफ मामले दर्ज करते हुए 5.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



