दमरे का सतर्कता जागरूकता व्याख्यान संपन्न

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे की सतर्कता शाखा के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध कॉर्पोरेट कोच और प्रबंधन सलाहकार हिमांशु विश्नोई ने संगठन के मूल्यों तथा नैतिकता पर विस्तार से चर्चा की।

हिमांशु विश्नोई ने व्याख्यान के दौरान व्यक्तिगत और संगठनात्मक मूल्यों, नैतिकता और सत्यनिष्ठा के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। संगठनात्मक नैतिक अपेक्षाओं को समझने, नैतिक बाधाओं और दुविधाओं से निपटने और निर्णय लेने के उचित तौर तरीकों की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक निर्णय लेते समय सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखना जरूरी है।

फोर्टिफी व्याख्यान श्रृंखला के चौथे व्याख्यान में केंद्रीय सतर्कता आयोग के सुझावों के आधार पर सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी विषय पर चर्चा की गयी। अपर महाप्रबंधक सत्य प्रकाश ने स्वच्छता अभियान और सतर्कता जागरूकता अभियान के बीच समानता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी चेतना नंद सिंह ने ऐसे अभियानों के माध्यम से सहभागी और निवारक सतर्कता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वह गहन जाँच-पड़ताल के बाद निर्णय लें और तर्कसंगत आदेशों को फाइलों में दर्ज करें। प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारी अवसर पर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button