विजयवाड़ा : श्री प्रजापत समाज ने श्री श्रीयादे माता के नाम भजन संध्या का किया आयोजन
विजयवाड़ा, श्री प्रजापत समाज, विजयवाड़ा द्वारा स्थानीय वन टाउन स्थित श्री सुखदेव राठी माहेश्वरी भवन में एक शाम श्री श्रीयादे माँ के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।
माता कनक दुर्गा एवं कुलदेवी श्रीयादे माता की पूजा-अर्चना और आरती के साथ भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। राजस्थान के प्रमुख भजन गायक प्रतापचंद्र प्रजापत ने भक्ति गीतों से उपस्थित लोगों को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम में चढ़ावा के लाभार्थी परिवारों तथा अतिथियों का श्री प्रजापत समाज की ओर से सम्मान किया गया। महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह भी पढ़ें… लोहड़ी सगना दी में झलके पंजाबी संस्कृति तथा परंपरा के रंग
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



