विकाराबाद : भारी बारिश का कहर, 150 से अधिक बकरियों की मौत
विकाराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र विकाराबाद में मूसलाधार बारिश की वजह से पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोत्तापल्ली गाँव के निवासी अपनी लगभग 210 बकरियों के झुंड के साथ निजामपेट-मेडिपल्ली गाँव के पास डेरा डाले हुए थे।

मंगलवार रात अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार भारी वर्षा के चलते बकरियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का मौका नहीं मिल पाया। बारिश के पानी और ठंड के कारण 150 से अधिक बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बकरियाँ बीमार हो गई। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें… जग्तियाल : गर्भवती की पति ने चाकू मारकर हत्या की
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढांढस बंधाया। पशुपालकों ने बताया कि यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन था और इतनी बड़ी संख्या में बकरियों की मौत से अब पेट भरना मुश्किल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर राहत उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





