मलबा निपटारे में उपेक्षा न बरतें अधिकारी : विनय कृष्णा रेड्डी

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम आयुक्त टी. विनय कृष्णा रेड्डी, आईएएस ने नाचारम सर्किल स्थित एचएमटी नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि किसी भी स्थान पर मलबा जमा न हो, इसके लिए वह निगमीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि मलबा जमा होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएँ।

आयुक्त ने एचएमटी नगरी की यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर क्षेत्र में स्वच्छता की स्थिति पर सुझाव आमंत्रित किये। उन्होंने उप-आयुक्त एवं स्वच्छता कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे हरित कचरा, हानिकारक कचरा तथा निर्माण से संबंधित मलबा कहीं भी जमा न होने दिया जाए।

यह भी पढ़ें… एनएमडीसी अनुसंधान एवं विकास केंद्र और आईआईटी हैदराबाद के मध्य समझौता

आयुक्त ने एचएमटी नगर स्थित तालाब का निरीक्षण कर उसमें फैली जलकुंभी को पूरी तरह हटाने के निर्देश दिए। साथ ही तालाब के आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान नाचारम के उप-आयुक्त नित्यानंद तथा संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button