वर्चुअल राज्य स्तरीय डाक अदालत 23 मार्च को
हैदराबाद, पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, मुख्यालय क्षेत्र हैदराबाद द्वारा राज्य स्तर की डाक अदालत का आयोजन आगामी 23 मार्च को किया जाएगा। वर्चुअल मोड पर आयोजित होने वाली डाक अदालत हेतु शिकायतों को भेजने की अंतिम तिथि 13 मार्च है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 23 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय डाक अदालत का आयोजन डाक सेवाओं से संबंधित जनता की शिकायतों को सुनने के लिए किया जाएगा। कर्मचारी मामलों, सेवा मामलों और न्यायालयों में लंबित मामलों से संबंधित शिकायतों पर डाक अदालत में सुनवाई नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें… कालेश्वरम परियोजना राज्य पर बोझ : सरकार
डाक अदालत में सुनवाई हेतु शिकायतों को 13 मार्च या उससे पूर्व एस. विजया ज्योति, सहायक निदेशक (सीएस), मुख्य डाक महानिरीक्षक कार्यालय, तेलंगाना सर्कल हैदराबाद- 500001 पर भेजा जा सकता है। प्रेषित किए जाने वाले लिफाफे पर डाक अदालत लिखना अनिवार्य है। साथ ही शिकायतकर्ता शिकायत के साथ मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा पता अवश्य लिखें। बैठक में शामिल होने का लिंक उनके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



