विशाल गोल्ड एंड डायमंड का नया शोरूम लांच
हैदराबाद, बंजारा हिल्स में रोड नंबर 10 पर सॉलिटेयर मॉल में विशाल गोल्ड एंड डायमंड के विशाल नये शोरूम का भव्यता के साथ शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर विशाल गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलर्स के उदय राठी ने बताया कि तीन पीढ़ियों से हम इस कार्य में लगे हैं। विशाल गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलर्स द्वारा एक ही छत के नीचे आकर्षक एवं डिजाइनर आभूषण उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
उदय राठी ने बताया कि विशाल का कारखाना व दुकान मुंबई और आबिड्स में भी संचालित है। अब व्यापार का विस्तार करते हुए बंजारा हिल्स में रोड नंबर 10 पर सॉलिटेयर शापिंग मॉल मे भव्य शोरूम आरंभ किया गया है। यह शोरुम माहेश्वरी, गुजराती, जैन, अग्रवाल, सिंधी, पंजाबी, माली, भाटी आदि समाजों के लिए बहुत ही खास है। यहां पर इन समाजों के लोगों को उनके पसंद के आभूषण प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को कुंदन ज्वेलरी, बड़े ब्राइडल सेट आदि के लिए जयपुर, कोलकाता या मुम्बई जाने की जरूरत नहीं है, वे यहीं पर इसकी खरीदी कर समय की बचत कर सकते हैं।
अवसर पर विशाल राठी ने बताया कि नये विशाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में डायमंड ब्राइडल सेट (चोकर सेट, लॉग सेट, हैवी सेट, इंसेबल्स, टेनिस ब्रेसलेट, अंगूठी), नेकलेस, गोल्ड ब्राइडल सेट (चोकर, रानी हार, टेम्पल पीस), छोटे सेट सहित ओरिजिनल बीकानेरी जड़ाऊ पोल्की ज्वेलरी सेट, विक्टोरियन ज्वेलरी, विशेष सोलिटेयर रेंज उपलब्ध है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



