बंजारा हिल्स में 25 जुलाई से दमकेंगे विशाल गोल्ड के नए गहने
हैदराबाद, विशाल गोल्ड एण्ड डायमण्ड ज्वेलर, शहर के लिए नया नाम नहीं है। तीन दशकों से आकर्षक सोने एवं हीरे के आभूषणों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाने के लिए यह काफी प्रसिद्ध रहे हैं। विशाल गोल्ड एण्ड डायमण्ड ज्वेलर अब आबिड्स के बाद बंजारा हिल्स, रोड नं. 10 स्थित सॉलिटेयर मॉल में आगामी 25 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है।
विशाल गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलर के उदय राठी ने बताया कि तीन जनरेशन से हम इस कार्य में लगे हुए हैं। विशाल गोल्ड एंड डायमंड में हमेशा से ही बहुत ही रुचि के साथ प्रत्येक ज्वेलरी पर कार्य किया जाता है। छोटी से छोटी या बड़ी से बड़ी चीज हमारी नजर से होकर ही जाती है। हम लोगों का कारखाना व दुकान मुंबई और आबिड्स में है। अब अपने कार्य का विस्तार कर बंजारा हिल्स, रोड नंबर 10 स्थित सॉलिटेयर शॉपिंग माल में नया ब्राइडल कलेक्शन युक्त शोरूम शुरू किया जा रहा है।
राजस्थानी, गुजराती ज्वेलरी के लिए विशेषकर ब्राइडल ज्वेलरी के लिए ऐतिहासिक शोरूम होगा। माहेश्वरी, गुजराती, जैन, अग्रवाल, सिंधी, पंजाबी, माली समाज के लोगों को कोई भी ब्राइडल ज्वेलरी जैसे कुंदन ज्वेलरी या बड़े ब्राइडल सेट आदि लेने के लिए अब जयपुर, कोलकाता, मुम्बई जाने की आवश्यकता नहीं होगी। अब उनको वह सभी गोल्ड, डायमंड, जड़ाऊ कुंदन, कुंदन में, टेम्पल ज्वेलरी में, वैराइटी चोकर सेट, लॉग सेट, हैवी सेट, ब्राइडल सेट, छोटे सेट और उसके अलावा अगूंठी, कान के सोलिटेयर एक ही छत के नीचे सुलभता से फिक्स और रिजनेबल रेट पर प्राप्त होंगे।
हैदराबाद में ब्राइडल ज्वेलरी का नया ठिकाना: विशाल गोल्ड एंड डायमंड
उदय राठी ने आगे बताया कि हमने पता लगाने की कोशिश कि हैदराबाद के लोग बड़ी ब्राइडल ज्वेलरी हैदराबाद में क्यों नहीं ले पा रहे हैं। सर्वेक्षण किया तो पता चला कि ग्राहक को पसंद अनुसार जो ब्राइडल ज्वेलरी चाहिए, वह हैदराबाद में बहुत ही कम शोरूमों में उपलब्ध है और अधिक वेराइटी में उपलब्ध नहीं है। इस कारण लोगों को जयपुर, कोलकाता व मुम्बई जाना पड़ता था। अब हम यह कमी दूर कर रहे हैं।
हमारा खुद का कारखाना है। हम यह सभी चीजें डायरेक्ट कारीगर टू कस्टमर तक पहुँचाने जा रहे हैं। हम जिस रेट पर ग्राहक को ज्वेलरी देंगे, वह औरों के लिए दे पाना काफी कठिन रहेगा। हमारी क्वालिटी एवं हमारे दामों पर अन्य शोरूम में ऐसा माल मिल पाना बहुत मुश्किल होगा। कोशिश यही रहेगी कि बढ़िया से बढ़िया ग्राहक सेवा दें। उन्होंने बताया कि हमारा आबिड्स स्थित विशाल गोल्ड एंड डायमंड शोरूम यथावत कार्य करेगा।
यह भी पढ़े: वीवो एक्स200एफई भारत में लॉन्च
सीजेड की ज्वलेरी भी भारी मात्रा में लांच की है। नेकलेस सेट और अन्य सेट, ब्राइडल सेट आबिड्स और नये शोरूम में उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार दोनों जगह पर उचित दर पर खरीदी के लिए आ सकते हैं। बंजारा हिल्स रोड नंबर 10 पर विशाल गोल्ड डायमंड ज्वेलर परिवार का शुभारंभ शुक्रवार 25 जुलाई को होगा। 25 से 31 जुलाई तक विशेष ओपनिंग वीक है। नए दो मंजिला शोरूम को विशेष तौर पर 52 दिन में पुणे के आर्किटेक्ट नितिन तवल ने तैयार किया है जो अपने आप में बहुत ही अनोखा है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



