वीआईटी वेल्लोर विश्वविद्यालय में मनाया गया वार्षिक दिवस

हैदराबाद, वीआईटी वेल्लोर विश्वविद्यालय में शनिवार को वार्षिक दिवस और खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, अवसर पर कुलाधिपति जी. विश्वनाथन ने उच्च शिक्षा में अधिक सार्वजनिक निवेश की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ विश्वविद्यालय वित्तीय बाधाओं के कारण छात्रों की संख्या कम कर रहे हैं। तमिलनाडु में 22 विश्वविद्यालयों में केवल दो में 10,000 से अधिक छात्र हैं।

सरकारी विश्वविद्यालयों को अपनी प्रवेश क्षमता बढ़ानी चाहिए। तभी मध्यम और निम्न आय वाले परिवारों के छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वीआईटी की स्टार्स योजना की सफलता पर प्रकाश डालते हुए विश्वनाथन ने कहा कि इस योजना के तहत प्रवेश पाने वाले तमिल माध्यम के सरकारी स्कूलों के छात्रों ने दूसरों के बराबर प्रदर्शन कर योग्यता सूची में रैंक हासिल किया है।

वीआईटी के छात्रों को 10,000+ जॉब ऑफर, पुरस्कार व छात्रवृत्ति वितरित

विश्वनाथन ने वीआईटी के प्रभावशाली प्लेसमेंट रिकॉर्ड को साझा किया। इस साल अब तक हमारे छात्रों को 10,000 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। पिछले साल 1,000 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 14,000 छात्रों को नौकरी के प्रस्ताव मिले। कार्यक्रम में लगभग 3,800 छात्रों को पदक व पुरस्कार प्राप्त हुए और 2.23 करोड़ रुपये की छात्रवफत्ति वितरित की गई, जिसमें राजेश्वरी विश्वनाथन मेंमोरियल छात्रवफत्ति, कुलाधिपति विशेष पुरस्कार तथा स्वर्ण पदक शामिल हैं।

मुख्य अतिथि वेल्लोर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बीजू जॉर्ज ने छात्रों से आजीवन सीखने को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक आजीवन प्रक्रिया है। स्टेटिक के सह-संस्थापक राघव अरोड़ा ने सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया। इससे पहले वीआईटी ने स्टेटिक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़े : माहेश्वरी विद्यालय में मेधावी छात्रों का अभिनन्दन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जी. विश्वनाथन ने की। कुलसचिव डॉ. जयबरथी ने सभा का स्वागत किया, जबकि कुलपति डॉ. वी.एस. कंचना भास्करन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अन्य गणमान्य व्यक्तियों में उपाध्यक्ष शंकर विश्वनाथन, सेकर विश्वनाथन, कार्यकारी निदेशक संध्या पेंटारेड्डी, रमानी बालसुंदरम, सहायक उपाध्यक्ष कादम्बरी एस. विश्वनाथन, विश्वविद्यालय के डीन तथा निदेशक शामिल थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button