तेलंगाना में मतदाता सूची अपडेट पर निर्वाचन आयोग दल प्रतिनिधियों की बैठक
हैदराबाद, राज्य निर्वाचन आयोग ने आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें मतदाता सूची के प्रकाशन एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी। तेलंगाना राज्य निर्वाचन आयुक्त रानी कुमुदिनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की तैयारी एवं प्रकाशन तथा मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।
आयोग ने बताया कि पूरे राज्य में 32 जिलों में 6 नगर निगमों के 366 वार्ड, 117 नगरपालिकाएँ तथा 2,630 वार्ड की मतदाता सूचियाँ शामिल हैं। तेलंगाना नगर पालिका अधिनियम, 2019 की धारा 195-ए के प्रावधानों के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया शैक्षणिक भ्रमण
राजनीतिक दल 13 जनवरी को दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की जाँच और निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 16 जनवरी को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने सत्यापन, आपत्तियों और अपील से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची की तैयारी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों से सहयोग का आग्रह किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



