भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प


समझौते को वर्ष के अंत तक मिलेगा अंतिम रूप
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस वर्ष तक महत्वाकांक्षी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने पर शुक्रवार को सहमति व्यक्त की।
दोनों नेताओं ने वार्ता के दौरान रक्षा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया। लेयेन ने घोषणा की कि यूरोपीय संघ (ईयू) अपने करीबी सहयोगियों जापान और दक्षिण कोरिया के साथ साझेदारी के अनुरूप भारत के साथ सुरक्षा और रक्षा समझौते को मजबूत करने पर विचार कर रहा है।

वैश्विक स्तर पर अपनी तरह का सबसे बड़ा व्यापार समझौता करने की समय-सीमा दोनों पक्षों द्वारा पहली बार बातचीत शुरू करने के 17 साल बाद आई है। वर्ष 2013 में निलंबित की गई वार्ता समझौते के लिए जून 2022 में पुन: शुरू की गई थी। मोदी ने कहा, आज, हमने 2025 से आगे की अवधि के लिए भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी के लिए एक साहसिक और महत्वाकांक्षी रूपरेखा बनाने का निर्णय लिया है। इसे अगले भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के सामने लाया जाएगा।
भारत वर्ष के अंत में करेगा शिखर सम्मेलन की मेजबानी
भारत इस वर्ष के अंत में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यूरोपीय संघ द्वारा नई दिल्ली से कार, शराब और कृषि उत्पादों पर शुल्क में कटौती की लगातार माँग के कारण इस समझौते के लिए बातचीत आगे नहीं बढ़ पा रही थी। यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष ने, कॉलेज ऑफ कमिश्नर्स या यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के वरिष् राजनीतिक नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।
